
मनोहरपुर पुलिस का अवैध हथियारों पर शिकंजा
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत मनोहरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
इस दौरान थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को जयपुर शहर से सूचना मिली थी कि एक कार मनोहरपुर की तरफ आ रही है, जिसमें संदिग्ध हथियार हो सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम सोहनलाल एएसआई, राजेंद्र कुमार,मुकेश कुमार, कांस्टेबल सुरज्ञान, दीपचंद, रमेश चंद, संदीप, रामचंद्र, वेदवीर
ने दांता रोड पर नाकाबंदी कर कार नंबर RJ 23 CG 4414 को रुकवाकर जांच की। तलाशी के दौरान कार में सवार श्रीराम सेविलिया (31) निवासी बसंत विहार कॉलोनी, अजितगढ़ और अमन कुमार सैनी (25) निवासी उप तहसील के पास, अजितगढ़ के कब्जे से एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हथियारों के संबंध में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
इस दौरान कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।