
www.daylifenews.in
भुवनेश्वर। पूर्वी भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी (बीजीयू) ने कमेंसमेंट डे कार्यक्रम 2026 के माध्यम से नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बीसीए 2026–29, एमसीए 2026–28 और बी.टेक 2026–30 कार्यक्रमों के विद्यार्थियों का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एमडॉक्स में प्रोग्राम मैनेजमेंट – एआई इनोवेशन एंड ऑटोमेशन के निदेशक हिमांशु जेसी वाडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पैरामाउंट एश्योर, दुबई के सीईओ प्रेमचंद कुरुप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. कुलभूषण बालूनी ने कहा, “अपने मुख्य विषयों को गंभीरता से लें, लेकिन व्यापक दृष्टिकोण को न भूलें।”बिरला स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंसेज एवं बिरला स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. संजय कुमार कुआनार ने कहा, “हम तकनीक के ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां डिजिटल दुनिया तेजी से एआई आधारित दुनिया में बदल रही है।”बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तन्मय कुमार पटनायक ने कहा, “तकनीक लगातार विकसित हो रही है और आपको भी इसके साथ विकसित होना होगा।”