पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित

www.daylifenews.in
सीकर (राजस्थान) । वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद राष्ट्र रत्न से सम्मानित श्री ज्ञानेन्द्र रावत को सीकर, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख विकास अधिकारी श्री एम.एल.तंवर की उपस्थिति में कमला देवी जन सेवा संस्थान द्वारा ” राष्ट्र गौरव सम्मान ” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री एस.के. फगोरिया ने की । गौरतलब है कि इस भव्य सम्मान समारोह में श्री रावत अस्वस्थता के कारण सहभागिता कर पाने में असमर्थ रहे। श्री रावत काफी समय से मधुमेह, किडनी, मूत्राशय व श्वांस रोग से पीड़ित चल रहे हैं।
इससे पूर्व ज्ञानेन्द्र रावत ख्यातनामा जे पी अवार्ड, अनुपम मिश्र मैमोरियल पुरस्कार, सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, गणेश शंकर विद्यार्थी मैमोरियल अवार्ड, माता अमृतादेवी स्मृति राष्ट्रीय सम्मान ,पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण विभूषण सम्मान, बिरसा मुण्डा मैमोरियल नेशनल अवार्ड व बाबा आमटे मैमोरियल अवार्ड सहित अनेकों सम्मान-पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं। गत वर्ष श्री रावत को गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित वर्ल्ड इनवायरमेंट समिट में ईएसडीए द्वारा इंटरनेशनल इनवायरमेंट एक्सीलेंसी अवार्ड, ग्रेटर
नौएडा में आयोजित वर्ल्ड इनवायरमेंट कांफ़्रेंस व गांधी स्मृति दर्शन समिति, राजघाट, नयी दिल्ली में आयोजित लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में जाने-माने समाज सेवियों, शिक्षाविदों, समाज विज्ञानियों, पर्यावरणविदों व समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *