स्वतंत्रता दिवस मनाया व शीतल पेयजल फ्रिज शुरू किया

www.daylifenews.in
जयपुर। देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस सहायक अभियंता कार्यालय नगर उपखंड प्रथम विद्याधर नगर सेक्टर 8 में अधिशासी अभियंता लखन मीणा वह वरिष्ठ कर्मचारी झुथाराम चौधरी के द्वारा झंडा रोहण कर मनाया गया।
झंडारोहण के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि देश की आजादी को लेकर जिन महापुरुषों ने संकल्प के साथ अपनी जान की परवाह के बिना देश को आजाद करवाया कई महापुरुष देश की आजादी में शहीद हुए जिनकी वजह से आज हम सभी देशवासी गर्व के साथ तिरंगे झंडे के नीचे खड़े रहकर उन महापुरुषों को याद कर रहे हैं साथ ही हम उनको श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं और हम सभी सच्ची श्रद्धांजलि तभी मान्य होगी जिस प्रकार उन्होंने संकल्प के साथ देश को आजाद करवाया इस तरीके से हम भी संकल्प के साथ विभाग प्रदेश और देश के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करें। झंडारोहण से पूर्व फोरमैन अशोक सेन ने अधिशासी अभियंता लखन मीणा का दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्याधर नगर सेक्टर 8 के मुंशी गोपाल लाल वर्मा के अथक प्रयास से पार्षद सुमन राजवंशी ने सेक्टर 8 कनिष्ठ अभियंता चौकी पर ठंडे पेयजल के लिए फ्रिज लगाया, जिनका भी दुपट्टा में साफा पहनाकर कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर सहायक अभियंता अभिषेक खींची पूजा कड़वासरा, योगेश जांगिड़, सत्य प्रकाश पवार, संदीप शुक्ला कर्मचारी नेता बाबूलाल शर्मा सहित कई गणमान्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *