दुग्ध उत्पादक संबल योजना की 5 माह की राशि जारी

विधायक मनीष यादव की पहल रंग लाई
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत लंबित राशि में से 5 माह की राशि जारी कर दी गई है। गोरतलब है कि पशुपालकों की जनवरी 2026 से अब तक अनुदान की राशि लंबित है जिसमे से मई माह तक का भुगतान कर दिया गया है। जिससे पशुपालकों को राहत मिली है।
दुग्ध उत्पादकों की लंबित राशि का मामला कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया था।
विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर योजना के तहत लंबित राशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया था। पत्र में विधायक ने दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और भुगतान में देरी के कारण सामने आ रही परेशानियों से अवगत कराया था।
विधायक की पहल के बाद राशि जारी होने से क्षेत्र के पशुपालकों में खुशी का माहौल है। पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन पर निर्भर परिवारों के लिए संबल योजना की राशि आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। पशुओं के चारे, उपचार और देखभाल सहित अन्य खर्चों के बीच समय पर मिलने वाली राशि पशुपालकों को आर्थिक सहारा देती है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दुग्ध उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। बड़ी संख्या में परिवार पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में लंबित राशि जारी होने से पशुपालकों को राहत मिलने के साथ दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विधायक मनीष यादव ने कहा कि किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को सरकार तक पहुंचाकर उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। राशि जारी होने पर दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों ने विधायक मनीष यादव का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *