कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का हिस्सा माना :गहलोत

www.daylifenews.in
नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में RGSC एवं RGF द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन “हरा भरा स्वराज: Rise & Act” में सम्मिलित होकर विचार साझा किए। कांग्रेस ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का अभिन्न हिस्सा माना है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन से लेकर ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ और संविधान में 48A व 51A(g) जोड़कर प्रकृति की रक्षा को संवैधानिक दायित्व बनाया। वहीं, श्री राजीव गांधी ने विकास और पर्यावरण में संतुलन साधते हुए पर्यावरण मंत्रालय का गठन, गंगा एक्शन प्लान और ऐतिहासिक ‘पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986’ जैसे युगांतरकारी कदम उठाए।
अब नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी अंडमान के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरुद्ध पुरजोर आवाज़ उठा रहे हैं।
पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन को लेकर नई पीढ़ी को भी काम करना चाहिए। समय की मांग है कि युवा शक्ति आगे आए, सरकारों की जवाबदेही तय करे और ‘Rise & Act’ के संकल्प के साथ हरा-भरा स्वराज गढ़े।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2090382300089585871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *