

समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल डा. श्री पाल, विशिष्ठ अतिथि अभय सिन्हा व डा. जगदीश चौधरी व अध्यक्ष डा. शिवसिंह रावत होंगे
www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। आगामी 6 सितम्बर को नयी दिल्ली के कालका जी स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन के सभागार में प्रख्यात वीरांगना मां अमृता देवी की पुण्य स्मृति में तृप्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में पर्यावरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा।




समारोह के मुख्य अतिथि बंकर मैन के नाम से विख्यात मेजर जनरल डा. श्री पाल ( रिटायर्ड ), विशिष्ठ अतिथि जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संस्थापक महासचिव अभय सिन्हा व प्रख्यात शिक्षाविद, बालाजी कालेज आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक एवं विश्व जल परिषद के सदस्य डा. जगदीश चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के जलदाय विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता, भूजल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन विशेषज्ञ तथा वाक फार यमुना कैंपेन के संयोजक डा. शिवसिंह रावत करेंगे।

इस सम्बंध में तृप्ति फाउंडेशन के प्रमुख अशोक मेहता ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाली देश की 35 से अधिक प्रतिभाओं को राष्ट्र-गौरव सम्मान, पर्यावरण गौरव सम्मान एवं पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वालों में डा. संजय राणा बड़ौत से, डा. प्रशांत सिन्हा पटना से, डा. जयश्री सिन्हा गाजियाबाद से, श्रीमती रागिनी रंजन पटना से, रामभरोस मीणा अलवर से, डा. अनुभा पुंढीर देहरादून से, विनय खरे दिल्ली से, हरपाल राणा कादीपुर दिल्ली से, अनिल महाशय फरीदाबाद से, आशीष शर्मा, सुशील कुमार सिन्हा, श्रीमती शैली अग्रवाल, गगन दीप सिंह गाजियाबाद से, चंदन कुमार ग्रेटर नौएडा से, श्रीमती जया श्रीवास्तव गाजियाबाद से, सतेन्द्र पाल मलिक दिल्ली से, श्रीमती सुमन द्विवेदी अयोध्या से,सुश्री राधिका भगत हरियाणा से, अवधेश तिवारी दिल्ली से, राज कुमार दुबे सुल्तानपुर से, श्रीमती प्रवीन इट्टन दिल्ली से, कुमारी आंचल मेरठ के अलावा एन सी आर से अनिल तहलानी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विपिन वाही, नवीन गुप्त, श्री राम किशोर सैनी, दीपांशु कुमार, श्रीमती हेमा, श्रीमती भारती कपूर, अरविंद कुमार, राजेन्द्र कुमार, विनोद श्रीवास्तव, नवीन गुप्ता, नवनीत कौर, आयुष मिश्रा, श्रीमती पूजा, अनुराग कुमार व अशोक कुमार आदि पर्यावरण व सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।
प्रस्तुति : सद्दीक अहमद (वरिष्ठ पत्रकार)