नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल आज नगरीय निकाय चुनावों में बना है, वैसा वर्षों बाद देखने को मिला है। जनता का रुख साफ कांग्रेस के पक्ष में झुका हुआ है, और यह जीत तय मानी जा रही है। यह बात आज राजस्थान के पूर्व मुख्यम मंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर कही।
इस जीत को और बड़ा और मजबूत बनाने का रास्ता, टिकट जीतने की संभावना देखकर दिया जाना है। हो सकता है जिसे टिकट मिलने की संभावना है, उससे हमारे मतभेद हो पर पार्टी के हित और अपने निकाय में बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस के हर प्रत्याशी की जीत जरूरी है। हमें व्यक्तिगत अनुराग और द्वेष छोड़कर पार्टी के हित में सोचना है। मैंने जोधपुर नगर निगम में भी यही फॉर्मूला रखा है।
जिसको टिकट मिले उसके लिए अपना सर्वस्व लगाकर मेहनत करना हम सब कार्यकर्ताओं का धर्म है। पार्टी हम सबसे बड़ी है, और पार्टी का हित ही हम सबका हित होना चाहिए।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2093264270377234855

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *