
www.daylifenews.in
जयपुर। अगर आप राजस्थान के किसी कोने में जाओगे, तो आपको एक ही बात मिलेगी जो यहाँ मिल रही है वही आपको चाहे उदयपुर संभाग के अलावा मेवाड़ हो, मारवाड़ हो, ढूँढाड़ हो, हाड़ौती हो, करौली, धौलपुर , कहीं जाओगे आप, बीकानेर संभाग में जाओगे, आपको लगेगा वहाँ के गाँव वाले भी तारीफ़ क्यों करते हैं स्कीमों की! स्वास्थ्य सेवाओं की!
उपरोक्त बात जन आक्रोश यात्रा महारैली, प्रतापगढ़ में कहते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने कहते हुए आगे कहा कि आज महँगाई का ज़माना है। इलाज बहुत महँगा होता है, दवाइयाँ महँगी होती हैं, ऑपरेशन बहुत महँगा होता है और बीमार कोई-न-कोई घर में पड़ते रहते हैं,बच्चे भी होते हैं, बूढ़े भी होते हैं, हमारी माता-बहनें भी होती हैं। आप बताइए खर्चा ₹500, ₹5000, ₹25000, ₹50000, 5 लाख… डिपेंड करता है बीमारी क्या है। अब 25 लाख तक का इलाज फ़्री हो जाए, यह देश में नहीं, दुनिया में कहीं नहीं हुआ था, यह बात मैं कहूँगा।
और इसी कारण से जो हमने स्वास्थ्य का बीमा किया आपका, तमाम टेस्ट फ़्री, दवाइयाँ फ़्री, ऑपरेशन फ़्री किया। अब भी लोग एक-दो-एक-दो आते हैं, आँखों में आँसू आ जाते हैं, जब भी मिलने के लिए लोग आते हैं। कल मुझे उदयपुर में मिल गया था, साढ़े छह लाख-साढ़े सात लाख का खर्चा था मेरी बहन का, ₹1 नहीं लगा और हार्ट के वाल्व चेंज हो गए उसके
तो कहने का मतलब यह है कि आज जो आपके दिमाग से बात निकलती है, भावनाएं आपकी आती हैं, यह तमाम योजनाएं जो रामलाल ने बताई हैं अभी आपको, कोई कमी रखी नहीं हमने। जो माँगा रामलाल ने, कॉलेज हो या सड़कें हों, बच्चों के दूध की बात हो, या बच्चों के ड्रेस की बात हो, क्या नहीं कहा इसने और क्या नहीं हुआ, आप बता दीजिए।
उन्होंने कहा तो खाली पूरी उदाहरण दूँगा आपको। अब मेडिकल कॉलेज की बात थी। मेडिकल कॉलेज का मतलब आप समझते हैं? बचपन से तरसते थे हम लोग कि हमारे ज़िले में मेडिकल कॉलेज होनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज का मतलब होता है: एक तो 500 बेड का हॉस्पिटल उसी ज़िला हेडक्वार्टर में।
उसके बाद में 50, 60, 100 डॉक्टर होना, कॉलेज होना, नर्सिंग का कोर्सेस होना, सब कुछ वहाँ होता हैऔर यह भारत सरकार ने दिया नहीं था, राजसमंद में नहीं दिया, आपके प्रतापगढ़ में नहीं दिया और जालोर में नहीं दिया। अभी रामलाल जी कह रहे थे आपको, इन्होंने माँग करी और 350 करोड़ रुपए हमने मंज़ूर कर दिए कि यहाँ मेडिकल कॉलेज खुलेगी प्रतापगढ़ में।
प्रतापगढ़ रैली के बारे में अपने एक्स अकायन्ते पर उन्होंने लिखते हुए कहा कि अब नई सरकार आ गई मान लो तो क्या कारण है कि उस सरकार को और काम करने की बजाय, जो काम हमने सैंक्शन किए उनको बंद कर दिया? तमाम जो योजनाएँ हैं वो बंद पड़ी हैं अभी राजस्थान में, पूरे प्रदेश में। कहीं बिल्डिंग खड़ी है तो वहाँ डॉक्टर नहीं है, नर्स नहीं है, इक्विपमेंट नहीं है।
तो राजस्थान में जब नई सरकार बनी थी तो लोगों को उम्मीद होती है कि नई सरकार पिछली सरकार से अच्छा काम करके दिखाएगी। दुर्भाग्य से, सरकार बनते ही तीन-चार महीने में लोग कहने लग गए कि सरकार नाम की चीज़ ही नहीं है। चोरियाँ हो रही हैं, डकैती हो रही है, छोटी बच्चियों के रेप हो रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं।
आप सोचिएगा, जो क़ानून-व्यवस्था बिगड़ी है राजस्थान के अंदर, बिना पैसे दिए नीचे से ऊपर तक और पैसे भी मामूली नहीं, कई गुना ज़्यादा। करप्शन तो हर सरकार में होते होंगे, चाहे किसी पार्टी की सरकार हो, इस बार जो यह ‘चाल, चरित्र, चेहरा’ कहते थे हमारा RSS-BJP वाले, उनकी पूरी पोल खुल चुकी है। इतना भयंकर करप्शन हो रहा है, कोई कल्पना नहीं कर सकता।
जन आक्रोश यात्रा महारैली, प्रतापगढ़. 30 अगस्त 2026.
https://x.com/ashokgehlot51/status/2094709132532338873?s=20