हिंदू बहन 31 सालों से DIG अरशद अली की कलाई पर बांध रही रक्षासूत्र

www.daylifenews.in
जयपुर। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुना तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानून व्यवस्था, राजस्थान अरशद अली को 31 वर्षों से उनकी मुंहबोली बहन सरोजिनी अधीक्षक हवामहल राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सलामती की कामना कर रही हैं।
बहन ने कहा कि राखी का त्यौहार किसी धर्म या मजहब का नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानून व्यवस्था, राजस्थान अरशद अली ने भी बहन को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
त्यौहार के इस मौके पर लोगों ने कहा कि जयपुर हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है और इस तरह के त्यौहार समाज में एकता और प्रेम को और मजबूत करते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा – मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’, राखी के इस धागे ने आज फिर साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *