
www.daylifenews.in
गुरुग्राम। पर्यावरण-अनुकूल वित्तपोषण पर केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी, सॉल्फिन सस्टेनेबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड(“सॉल्फिन”) ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अपनी ‘परफॉर्मेंस-लिंक्ड लीज़’ (पीएलएल) सेवा लॉन्च की। इस सेवा के तहत शुरुआती परियोजनाएं, द सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स लिमिटेड (सुखजीत) के लिए चालू की गई हैं। वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) व्यवसाय, पीएलएल के ज़रिये बहुत कम शुरुआती निवेश से सौर ऊर्जा अपना सकते हैं। ग्राहक प्रणाली से बनने वाली बिजली के आधार पर भुगतान करते हैं, जबकि सॉल्फिन परिसंपत्ति के प्रदर्शन और रख-रखाव (मेंटेनेंस) का ध्यान रखती है। इन परियोजनाओं में सॉल्फिन वित्तपोषक के तौर पर, वारी एनर्जीज़ लिमिटेड टेक्नोलॉजी प्रदाता और द ब्राइटक्यू सॉल्यूशंस इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) भागीदार के रूप में शामिल हैं। द सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष –परिचालन, पुनीत सरदाना ने कहा: “परफॉर्मेंस-लिंक्ड मॉडल से हमें बगैर किसी बड़े शुरुआती निवेश या बिजली उत्पादन और रख-रखाव से जुड़े जोखिम उठाए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिली।”द ब्राइटक्यू सॉल्यूशंस के निदेशक और मुख्य कार्यकारी, गौरव अरोड़ा ने कहा: हमें सुखजीत के परिसर में सौर बिजली परियोजना की सफल स्थापना और इसे चालू करने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।