विद्यार्थी संस्कारवान बनकर देश सेवा करे – संत हरिओम दास

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम लोचूकाबास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भामाशाह हनुमान सहाय बाड़ीगर, राकेश कुमार एवं राजेश कुमार के तत्वावधान में कृष्ण भोग का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को देसी घी की जलेबी, खीर पुरी सब्जी प्रसादी वितरित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में परमानंद धाम में खोरी के संत हरिओम में दास जी महाराज ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ने संत हरिओम दास जी ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम के लिए स्मार्ट एलइडी देने की घोषणा की। भामाशाह हनुमान सहाय बाड़ीगर ने विद्यालय में शीतल जल मंदिर निर्माण करने की घोषणा भी की। हनुमान साहब बाड़ीगर ने कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स तथा 11 में 12 की विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
नई खुली कृषि संकाय में प्रवेश पाने वाले सभी विद्यार्थियों को एक बैग तथा पांच पांच उत्तर पुस्तिकाएं देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति अध्यापक हनुमान साहब जादिम, बिशनगढ़ निवासी हनुमान सहाय यादव, एसडीएमसी सदस्य महेश चंद्र शर्मा, रिछपाल यादव, बंशीधर यादव, उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, स्टॉफ सेक्रेट्री बाबूलाल बुनकर, एएओ सुरेंद्र कुड़ी,रामकुमार फौजी, गणपत यादव ,सूर्य यादव, व्याख्याता रोहिताश्व डूडी, राहुल शर्मा, रामकरण ढबास, मनोज शर्मा, अमृत लाल जाट सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *