
www.daylifenews.in
शाहपुरा, मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा समीपवर्ती अमसर श्री महाकाली शक्ति पीठ पर श्री प्रेमगिरी महाराज के सानिध्य एंव पण्डित पुरुषोत्तम शास्त्री महाराज ढेर के बालाजी जयपुर वाले के आचार्यत्व में नवरात्रि के उपलक्ष्य पर 67 विद्वानों के द्वारा सहस्त्र चंडी महानुष्ठान चल रहा है।
कार्यक्रम में आचार्य पण्डित पुरुषोत्तम शास्त्री ढ़ेर का बालाजी जयपुर ने बताया कि नवरात्रि पर माताजी को प्रसन्न करने के लिये विशेष पूजा अर्चना की जाती है।और साथ ही पण्डित हेमंत शर्मा सांवलपुरा ने कहा कि प्रतिदिन प्रात 8 बजे एंव दोपहर 2 बजे से दुर्गा पाठ कार्यक्रम रहता है।एंव रात्रि में दुर्गासप्तशती पाठ के द्वारा हवन में आहुति दिलवाई जाती है। पण्डित कमलेश शर्मा लोहरवाड़ा ने बताया कि नवरात्रि पर माताजी के नो स्वरूप की पूजन की जाती है।