

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के बिशनगढ़ तिराहे का जल्द सौंदर्यकरण किया जाएगा। भाजपा नेता और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगी झाड़ियों को हटाने, सामुदायिक भवन निर्माण तथा इंदिरा रसोई को बिशनगढ़ तिराहे पर नवनिर्मित बस स्टैंड में शिफ्ट करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बस स्टैंड पर सीमेंट की कुर्सियां लगाने, शौचालय में पानी की व्यवस्था करने और रंग-रोगन करवाकर उसे जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान उपेन यादव ने बिशनगढ़ रोड पर क्षतिग्रस्त नाली को दुरुस्त करवाने तथा वेस्टेज वाटर प्लांट का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता ने बताया कि इंदिरा रसोई को जल्द ही बास स्टैंड से बिशनगढ़ शिफ्ट किया जाएगा और सुलभ शौचालय भी शुरू करवाया जाएगा।
इस दौरान भाजपा पार्षद मौजूद रहे।