
www.daylifenews.in
मुंबई। समिट एसआईएफ ने समिट एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक इंटरवल इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी है, जो बाजार की स्थिति के हिसाब से इक्विटी, डेट, इक्विटी और डेट डेरिवेटिव्स, इनविट्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश करती है। इसमें डेरिवेटिव्स के जरिए मंजूरी प्राप्त इंस्ट्रूमेंट्स में सीमित शॉर्ट पोजीशन लेने की गुंजाइश भी है। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 26 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इस स्ट्रैटेजी को इस तरह तैयार किया गया है कि बाजार की दिशा पर सीमित दांव रखते हुए उपलब्ध स्प्रेड का फायदा उठाया जा सके। फंड मैनेजर, दीपक गुप्ता ने कहा, “एसआईएफ का ढांचा हमें पारंपरिक आर्बिट्राज के साथ-साथ सिंथेटिक फ्यूचर्स, इंडेक्स, कमोडिटी और स्पेशल सिचुएशंस के जरिए ऐसे मौकों को तलाशने का व्यापक दायरा देता है।“समिट एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड के जरिए हमारा फोकस रिटर्न के संभावित स्रोत बढ़ाने पर है, लेकिन बाजार की दिशा पर दांव लगाने को हम स्ट्रैटेजी का आधार नहीं बनाएंगे। कोर आर्बिट्राज पोर्टफोलियो की धुरी होगा, और जहां हमें आकर्षक स्प्रेड दिखेंगे, वहां हम चुनिंदा तौर पर सहायक स्ट्रैटेजी अपनाएंगे। जोखिम को लेकर अनुशासन भी उतना ही अहम है। हमारा इरादा जरूरत से ज्यादा जोखिम लिए बिना अतिरिक्त रिटर्न के मौकों का फायदा उठाने का है।”