
www.daylifenews.in
जयपुर। सऊदी अरब के उद्योगपति खालिद इन वलीद जल्द ही राजस्थान के औद्योगिक दौरे पर जयपुर, टोंक एवं अन्य स्थानों आएंगे। उनका यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सऊदी अर्ब में इनका होटल व्यवसाय काफी बड़ा है, ऐतिहासिक हवेलियां, आधुनिक रिसोर्ट, तैयार होटल एवं अन्य व्यवसाय में यहाँ दिलचस्पी रखते हैं।
यह जानकारी पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने देते हुए कहा कि होटल दियाफ़ा ग्रुप के खालिद इन वलीद एवं मोहम्मद मेहमूद दिल्ली वाले को हम अच्छी अच्छी जगह दिखाएंगे जहाँ वे बिजनस के हिसाब से अपनी दिलचस्पी दिखाएंगे।