एअर इंडिया एक्सप्रेस फ़्लाइट में यात्रियों के लिए 20 अक्टूबर तक नवरात्रि मील

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। इस नवरात्रि, एअर इंडिया एक्सप्रेस विशेष नवरात्रि मील के साथ फ़्लाइट में त्योहार का स्वाद लेकर आई है। इसमें साबूदाना खिचड़ी, व्रत का शीरा और फ्रूट प्लैटर शामिल हैं। यह स्पेशल मील एयरलाइन के बड़े नेटवर्क पर उपलब्ध है, जो 48 घरेलू और 16 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को कवर करता है। नवरात्रि में व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया यह मील उन्हें यात्रा के दौरान खाने के बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है। यह स्पेशल नवरात्रि मील 20 अक्टूबर 2026 तक की उड़ानों के लिए airindiaexpress.com और एअर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप के ज़रिए प्री-बुक किया जा सकता है। यात्री घरेलू उड़ान के प्रस्थान से 12 घंटे पहले और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के प्रस्थान से 18 घंटे पहले तक इस मील की बुकिंग कर सकते हैं। यह पहल भारत में पाक-कला की समृद्ध विरासत को दर्शाने तथा लोगों, स्थानों और संस्कृतियों के बीच सार्थक संबंध बनाने के लिए एयरलाइन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *