एयू फाउंडेशन ने मातृ पोषण के लिए सुपोषित माँ अभियान से जुड़ाव किया

www.daylifenews.in
कोटा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) की सीएसआर शाखा एयू फाउंडेशन, जो भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है और एक दशक से अधिक समय में सार्वभौमिक बैंक में परिवर्तित होने का सैद्धांतिक अनुमोदन प्राप्त करने वाला पहला बैंक है, ने सुपोषित माँ अभियान से अपना जुड़ाव किया। यह अभियान कोटा, बूंदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमज़ोर गर्भवती महिलाओं को मातृ पोषण एवं स्वास्थ्य सहायता प्रदान करता है। इस पहल के अंतर्गत 1,500 महिला लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की गईं, साथ ही एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा “छह वर्ष पूर्व माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की चिंता से प्रारंभ हुए इस अभियान से अब तक 30 हजार से अधिक महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं।“ एयू फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा राजस्थान से अपनी शुरुआत करने वाले संस्थान के रूप में, एयू का इस प्रदेश और यहाँ के लोगों के साथ गहरा व अटूट नाता है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से लोगों के जीवन में बेहतर बदलाव लाने में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *