एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स की सहायक कंपनी सुयोग ऊर्जा को 228 करोड़ रुपये का एलओआई मिला

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। जल और अपशिष्ट जल शोधन क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख ईपीसी कंपनी एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (एनएसई: EIEL, बीएसई: 544290) की सहायक कंपनी सुयोग ऊर्जा लिमिटेड को पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 228 करोड़ रुपये का आशय पत्र (एलओआई) मिला है। यह आशय पत्र एआरआईई एनर्जी एलएलपी की ओर से महाराष्ट्र के लातूर जिले में 100 मेगावाट की अजनवी पवन ऊर्जा परियोजना के विकास से जुड़े ईपीसी टर्नकी कार्यों के लिए दिया गया है। इस ठेके का मूल्य 228 करोड़ रुपये है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। परियोजना का काम 31 जुलाई 2027 तक पूरा करना है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय जैन ने कहा, 180 मेगावाट की एनटीपीसी पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिलने के बाद हासिल हुई यह नई उपलब्धि अक्षय ऊर्जा कारोबार को विस्तार देने की हमारी रणनीति को दर्शाती है। हमारा जोर अनुशासित तरीके से काम पूरा करने, तकनीकी विशेषज्ञता और बड़े स्तर की परियोजनाओं को पूरा करने की क्षमता पर है। ये दोनों उपलब्धियां स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *