भीम भुगतान ऐप ने की ‘गूंज’ के साथ साझेदारी

www.daylifenews.in
मुंबई। एनपीसीआई भीम द्वारा विकसित भारत का स्वदेशी भुगतान ऐप, भीम भुगतान ऐप, अपने ‘मीठी दिवाली’ अभियान के तीसरे संस्करण के साथ त्योहार की खुशियां बांट रहा है। भीम भुगतान ऐप 8 नवंबर तक उपयोगकर्ता द्वारा किए गए हर सातवें लेन-देन पर ज़रूरतमंद बच्चों को स्कूल किट उपलब्ध कराने में योगदान देगा। भीम ऐप ने इस अभियान के लिए, ‘गूंज’ के साथ साझेदारी की है। ‘गूंज’ एक सामाजिक और विकास संगठन है, जो देश भर में शिक्षा, सामुदायिक विकास और आपदा राहत के क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहल करने के लिए मशहूर है। एनपीसीआई भीम के व्यवसाय प्रमुख, गौरव कोछर ने इस पहल पर टिप्पणी में कहा, “’गूंज’ के साथ हमारी साझेदारी के जरिए, भीम ऐप पर किए जाने वाले रोजमर्रा के हस्तांतरण, बच्चों को जरूरी पढ़ाई-लिखाई का सामान उपलब्ध कराने का जरिया बन जाते हैं। ” ‘गूंज’ के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक, अंशु गुप्ता ने कहा, “हम भीम ऐप की इस पहल की सराहना करते हैं, जिससे रोजमर्रा के लेन-देन ठोस सहायता में तब्दील हो जाते है।” ‘सोचियर्स’ के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी, मेहुल गुप्ता ने कहा, “हमने सोचा कि आज के दौर में, जब हमारे जीवन का बड़ा हिस्सा फोन पर ही बीतता है, तो क्यों न अपनी रोज़मर्रा की आदतों को कुछ ऐसा बनाया जाए, जो सिर्फ खरीदारी तक सीमित न रहकर समाज कल्याण से भी जुड़ जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *