आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च

www.daylifenews.in
मुंबई। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन लॉन्च किया है। यह सेवानिवृत्ति आय से जुड़ा उत्पाद है, जो ग्राहकों को गारंटीशुदा एन्युटी और वेरिएबल एन्युटी का मिश्रण प्रदान करता है। इस सुविधा के तहत गारंटीशुदा आय वाला हिस्सा ग्राहकों को आय में स्थिरता प्रदान करता है, वहीं वेरिएबल वाला हिस्सा इंडेक्स से जुड़ी आय के जरिए उन्हें महंगाई से बचाने में मदद करता है। इस उत्पाद की मुख्य खूबी यह है कि इसमें ग्राहक 60% से 100% तक का हिस्सा गारंटीशुदा एन्युटी के रूप में चुन सकते हैं। शेष हिस्सा निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स से जुड़ा होता है, जिससे ग्राहक बाज़ार में भागीदारी कर अपने सेवानिवृत्ति के वृद्धावस्था में आय बढ़ने की संभावना का लाभ उठा सकते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी, विकास गुप्ता ने इस लॉन्च के संबंध में अपनी टिप्पणी में कहा, “लोगों की जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है, ऐसे में उन्हें लंबी सेवानिवृत्ति अवधि के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। बढ़ते खर्चों और बदलती वित्तीय प्राथमिकताओं को देखते हुए, ऐसे सेवानिवृत्ति समाधान होना बहुत जरूरी है जो स्थिरता भी प्रदान करें और साथ ही बाज़ार से जुड़ी आय में वृद्धि की संभावना भी प्रदान करें।” ‘आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन’ के साथ, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार गारंटीशुदा आय का स्तर चुन सकते हैं और साथ ही बाज़ार के प्रदर्शन से लाभ उठाने का अवसर भी हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *