छापोली में करंट लगने से मजदूरों की मौत पर गहलोत ने दुःख जताया

www.daylifenews.in
जयपुर। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में छापोली में कई मजदूरों की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत बेहद दुखद और मार्मिक है। इस पूरे प्रकरण की जांच आवश्यक है कि सड़क निर्माण के समय हुआ यह हादसा कैसे हुआ और इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों पर क्या बीत रही होगी ये सोच कर मन व्यथित है। सरकार को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना चाहिए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडिल के ज़रिये कही।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2117153576330092877?a=O-JLvbx78vw572mkbI0&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *