
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जोड़ला, हरमाड़ा (जयपुर)। लक्ष्मी शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोड़ला हरमाड़ा जयपुर में आज मनोरंजन खेलों (Fun Games) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निर्देशक सत्यवीर सिंह यादव ने की। इसके बाद समाजसेवी सुनील जैन ने बच्चों को एक से बढ़कर एक रोचक तरीके से खेल खिलाए। जिसमें आँखों पर पट्टी बांधकर बाल्टी में गेंद डालना मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और काफी उत्साह देखा गया। पूरे परिसर में हँसी-खुशी और उत्सव का माहौल रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य विमला यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मनोरंजनात्मक खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं, इससे बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है।