वर्गो सांस्कृतिक संस्था ने चलाया सफाई अभियान, गायों के संरक्षण की होगी व्यवस्था

बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए रेन बसेरा, चिकित्सा केंद्र
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से केमवाय रोड, जामडोली में बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं देखभाल के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पशु-पक्षियों के लिए रेन बसेरा तैयार करने की पहल की जा रही है, ताकि उन्हें धूप, बारिश और प्रतिकूल मौसम से बचने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सके।
संस्था की ओर से घायल एवं बीमार पक्षियों के उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र की व्यवस्था करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे जरूरतमंद बेजुबान पक्षियों को समय पर प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही निराश्रित गायों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए गौशाला बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव एवं सचिव रवि कश्यप ने बताया कि बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण करना संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ सफाई अभियान चलाकर रेन बसेरा, पक्षी चिकित्सा केंद्र एवं गौशाला की व्यवस्था करने की पहल की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने तथा पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *