पटाखों की दुकानों पर बच्चों की पसंद बनी आकर्षक वैरायटी

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। पटाखों की दुकानों पर बच्चों और परिवारों की भीड़ उमड़ रही है। रुद्री एंटरप्राइजेज की दुकान नंबर 87 पर इस बार पटाखों की अलग-अलग आकर्षक वैरायटी ग्राहकों को लुभा रही हैं।
दुकान के ऑनर विश्वास गोयल ने बताया कि इस बार पीकॉक, त्रिशूल, सैंडी फ्लावर, ओरियो बिस्किट, मशरूम, स्पाइडर-मैन और बैटमैन सहित कई तरह की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध हैं। इन पटाखों को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे अपनी पसंद के अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी वाले पटाखे खरीद रहे हैं।
विश्वास गोयल ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकान पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पटाखे खरीदते समय सुरक्षा मानकों और प्रशासन के निर्देशों का ध्यान रखें तथा बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *