यूटीआई लार्ज कैप फंड की 24.54 करोड़ रुपये हुए

www.daylifenews.in
मुंबई। यूटीआई लार्ज कैप फंड भारत का पहला इक्विटी आधारित फंड है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 1986 में हुई थी। इस फंड का 38 वर्षों से अधिक का रिकॉर्ड संपत्ति सृजन का रहा है। यूटीआई लार्ज कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त रखने वाली बड़ी कंपनियों में निवेश करना है। यह फ़ंड शेयरों के चयन के लिए ग्रोथ और वैल्यू, दोनों तरह की निवेश रणनीतियों को मिलाकर चलता है। इसका मतलब है कि फंड विकास की अच्छी संभावनाओं वाली कंपनियों के साथ-साथ ऐसी कंपनियों में भी निवेश करता है जिनके शेयरों का बाजार मूल्य उनकी वास्तविक क्षमता के मुकाबले कम है। इससे एक संतुलित इक्विटी पोर्टफोलियो तैयार करने में मदद मिलती है, जो अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। फंड का उद्देश्य ऐसी कंपनियों में निवेश करना है, जिनकी बुनियाद मजबूत हो, कर्ज नियंत्रित हो, राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही हो, मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान हो, पूंजी पर मिलने वाला रिटर्न उसकी लागत से अधिक हो और जिनका परिचालन नकदी प्रवाह लगातार मजबूत बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *