एसएनवीए ट्रैवलटेक लिमिटेड (ट्रैवोमिंट) ने डीआरएचपी-I दाखिल किया

www.daylifenews.in
मुंबई। एसएनवीए ट्रैवलटेक लिमिटेड ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस-I (यूडीआरएचपी-I) दाखिल किया है। कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और सेवा सहायता माध्यमों के जरिए यात्रा बुकिंग से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा, जिसके तहत एक रुपये अंकित मूल्य के अधिकतम 127,525,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। प्रमोटर और शेयर बेचने वाले शेयरधारक आलोक कुमार सिंह और विवेक कुमार सिंह अधिकतम 63,762,500 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव रखते हैं। कंपनी ने 29 मार्च, 2026 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास गोपनीय तरीके से अपने ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे। नियामक से इसे 6 अगस्त, 2026 को मंजूरी मिली। एसएनवीए ट्रैवलटेक एक टेक्नोलॉजी आधारित और एसेट-लाइट ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी (ओटीए) है, जो अपनी ‘ट्रैवोमिंट’ वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से दुनियाभर में यात्रा बुकिंग की सुविधाएं देती है। व्यापक यात्रा समाधान उपलब्ध कराने की अपनी रणनीति के दम पर कंपनी के रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस में वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2024 में स्टैंडअलोन आधार पर यह 379.41 मिलियन रुपये था, जो वित्त वर्ष 2026 में कंसोलिडेटेड आधार पर बढ़कर 1,891.09 मिलियन रुपये हो गया। 30 जून, 2026 को समाप्त तीन महीनों में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 512.68 मिलियन रुपये रहा। इस आईपीओ के लिए इक्विरस कैपिटल लिमिटेड और आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *