रंगीन रोशनी से जगमगाई सतानंद कॉलोनी, चमकाया चरखी एरिया

सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। यहां नगर पालिका मण्डावर के वार्ड नंबर 8 स्थित सतानंद कॉलोनी के चरखी एरिया में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद आशा सेहरा एवं उनके पति समाजसेवी सूरज सेहरा की पहल पर जेसीबी मशीन से पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई करवाई गई। वहीं कॉलोनी को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।
साफ-सफाई और सजावट के बाद कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सामूहिक पूजा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
पार्षद आशा सेहरा और समाजसेवी सूरज सेहरा की ओर से क्षेत्र में साफ-सफाई एवं आकर्षक सजावट करवाने की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा मिलने के साथ ही कॉलोनी में आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
इस दौरान पार्षद आशा सेहरा, सूरज सेहरा, अवधेश पटेल, कल्याण सहाय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, ज्ञानेश पटेल, राकेश पटेल, अजय शर्मा, संदीप शर्मा, रोहिताश बागड़ी, दिनेश पटेल, कुणाल शर्मा, देवांशु मीणा, ध्रुव मीणा, विनीत शर्मा, अभिषेक पटेल, भारत भूषण शर्मा, हरिओम सेन, कैलाश चंद पटेल, ज्ञान घड़ी वाला, योगेश शर्मा, मोनू पारीक, गुड्डू शर्मा, दीपक पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *