22 नवम्बर को समर्पण संस्था का “GLORIA अवार्ड समारोह” होगा जयपुर में

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा होंगे मुख्य अतिथि
भारत के विभिन्न राज्यों के साथ कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, नाइजीरिया, दुबई, बांग्लादेश व नेपाल से चयनित 40 विभूतियों का होगा सम्मान …
www.daylifenews.in
जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित राजस्थान की अग्रणी समर्पण संस्था की ओर से रविवार 22 नवम्बर को वैश्विक स्तरीय 11वाँ ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 अवार्ड समारोह का आयोजन “GLORIA 2026” के रूप में किया जाएगा ।यह समारोह जयपुर के त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाइपास स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अवार्ड के लिए संस्था द्वारा देश विदेश से समाज सेवा, शिक्षा, कला, खेल, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्म, पर्यावरण, चिकित्सा,सामाजिक न्याय, साहित्य , शोध व आविष्कार, पत्रकारिता, बिज़नेस, योग ,दान व क्रियेट कन्टेन्टर आदि क्षेत्रों से 15 श्रेणियों में नामांकन लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 व्यक्तियों का चयन किया गया है। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, नाइजीरिया, दुबई, बांग्लादेश व नेपाल से भी प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा होंगे व अध्यक्षता पूर्व राज्य सभा सांसद राम कुमार वर्मा करेंगे । इसके साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि कृषि विभाग राजस्थान के आयुक्त आईएएस नरेश कुमार गोयल होंगे।
समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. ओम प्रकाश बैरवा IAS(Retd.) व पूर्व आयुक्त कॉलेज शिक्षा, अनिल कुमार जैन IRS (Retd.), व पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त व डॉ. डी.आर. रेवाला IRS ( Retd.) होंगे। सेलिब्रिटी गेस्ट वर्तिका जैन (Programming Executive ,Sach Bedhadak Media Group and Gangour Television) होंगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. एच सी गणेशिया (प्रसिद्ध कानूनविद व ग्लोबल चांसलर विश्व हिन्दी साहित्य परिषद), अजय भूपेश (अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग), आर के अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्य संरक्षक ,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति), गजानन्द बैरवा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीबीआई), जे डी माहेश्वरी (प्रबन्ध निदेशक, एन एस पब्लिसिटी व शकुन होटेल एण्ड रिसोर्ट), सचिन जैन (निदेशक,सिक्योर एलिवेटर) होंगे।
डायमन्ड स्पोन्सर विशिष्ट अतिथि मदन लाल वर्मा (भवन निर्माता, प्रोपराइटर,कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व पार्टनर रूपलक्ष्मी कन्स्ट्रक्शन LLP) और गोल्ड स्पोन्सर विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार खत्री (वरिष्ठ समाजसेवी व महासचिव ,प्रांतीय जन चेतना मंच) व दिनेश बेनीवाल (सिविल कॉन्ट्रैक्टर , बेनीवाल कन्स्ट्रक्शन कम्पनी) होंगे। मंच संचालन गौरव शर्मा (कला एवं संस्कृतिकर्मी ,दूरदर्शन समाचार वाचक व वॉयस ऑवर आर्टिस्ट) करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *