
www.daylifenews.in
वाशिंगटन डीसी। डी बीयर्स ग्रुप ने व्हाइट हाउस हिस्टोरिकल एसोसिएशन के संग्रहालय – द पीपल्स हाउस: ए व्हाइट हाउस एक्सपीरियंस में नामीबिया के 176 कैरेट के प्राकृतिक हीरे ‘ओविशी’ का अनावरण किया। डी बीयर्स ग्रुप और ग्रैंडव्यू क्लाइन डायमंड ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार, व्यापार और संस्कृति जगत के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इनमें नामीबिया में अमेरिकी राजदूत जॉन जिओर्डानो, नामीबिया गणराज्य के राजदूत विलबार्ड एम. हेलाओ और पूर्व मिस यूनिवर्स मिशेल मैक्लीन प्रमुख थीं। नामीबिया में अमेरिकी राजदूत, जॉन जिओर्डानो ने कहा: “ओविशी डायमंड से स्पष्ट है कि कैसे नामीबिया के असाधारण प्राकृतिक संसाधन, निजी उद्यम और व्यावसायिक साझेदारियों के साथ मिलकर, आर्थिक अवसर पैदा कर सकते हैं और दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक लाभ की स्थिति पैदा कर सकते हैं।” नामीबिया गणराज्य के राजदूत, महामहिम विलबार्ड एम. हेलाओ ने कहा: ओविशी सिर्फ असाधारण हीरा ही नहीं है, बल्कि यह नामीबिया की प्राकृतिक संपदा, राष्ट्रीय गौरव और आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर पैदा करने के संकल्प का प्रतीक है। नेचुरल डायमंड्स की महाप्रबंधक लिन सर्फाटी ने कहा: ओरिजिन डी बीयर्स ग्रुप हर हीरे से जुड़ी कहानियों को सामने लाता है और यह बताता है कि वह हीरा कहां से आया है, किस वजह से वह इतना दुर्लभ है, और यह उन समुदायों के जीवन में क्या बदलाव ला सकता है जो इससे जुड़े हैं।