
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। श्री सीमेंट लिमिटेड, भारत के अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक, ने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से की जा रही अपनी सीएसआर पहलों के अंतर्गत देश में तीरंदाजी प्रतिभाओं के प्रशिक्षण और विकास को समर्थन देने के लिए डोला एवं राहुल बनर्जी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DRBSF) अकादमी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के माध्यम से कंपनी छह होनहार तीरंदाजी खिलाड़ियों को समर्थन देगी, जिससे उन्हें पेशेवर कोचिंग, संरचित प्रशिक्षण और खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्राप्त होगी। श्री सीमेंट के गुरुग्राम कार्यालय में नीरज अखौरी, प्रबंध निदेशक, श्री सीमेंट लिमिटेड, तथा राहुल बनर्जी और डोला बनर्जी, दोनों अर्जुन पुरस्कार विजेता और DRBSF अकादमी के संस्थापक, की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। नीरज अखौरी, प्रबंध निदेशक, श्री सीमेंट ने कहा, हम इस साझेदारी को खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में देखते हैं।”राहुल बनर्जी और डोला बनर्जी ने कहा, “यह साझेदारी इन छह तीरंदाजों को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी खेल संबंधी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों को मजबूत करेगी।