
www.daylifenews.in
मुंबई। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपने प्लेटफॉर्म में कई तरह का उन्नयन किया है। इससे ग्राहकों को अपनी मार्केट पोज़ीशन के प्रबंधन में अधिक लचीलापन मिलेगा और वे बेहतर एनालिटिकल टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्य बदलावों में मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (एमटीएफ) की होल्डिंग अवधि को 360 दिन से बढ़ाकर 450 दिन किया जाना और इंट्राडे ट्रेडिंग विंडो का विस्तार शामिल है। इसके अलावा, चार्ट-आधारित ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो ट्रैकिंग और ऑप्शन एनालिटिक्स जैसी नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के कार्यकारी निदेशक, अजय सर्राफ ने कहा, वित्तीय बाज़ारों में ग्राहकों की भागीदारी का तरीका बदल रहा है, और हम समझते हैं कि उन्हें सही टूल्स और क्षमताओं से लैस करना कितना महत्वपूर्ण है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट निवेशकों को ट्रेडिंग का एकीकृत अनुभव प्रदान करने पर विशेष ध्यान देता है, जिसके लिए एनालिसिस, ट्रेड निष्पादन और पोज़ीशन मैनेजमेंट को जोड़ा गया है। इन नए सुधारों का उद्देश्य है, ट्रेडरों और निवेशकों की व्यावहारिक ज़रूरतों को पूरा करना है, चाहे बात बाज़ार से जुड़ी जानकारी हासिल करने की हो, अधिक लचीलेपन के साथ अपनी पोज़ीशन को मैनेज करना हो, या अपने निवेश का समग्र नज़रिया हासिल करना हो। टेक्नोलॉजी में हम निरंतर निवेश कर रहे हैं ताकि बाज़ार में भागीदारी को और अधिक कुशल, जानकारीपूर्ण और सुलभ बनाया जा सके।