
www.daylifenews.in
मुंबई। आज जब उपभोक्ता कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सऐप को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे में व्यवसाय भी अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए इस प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं। उनकी इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए, वी के एंटरप्राइज डिवीजन वी बिजनेस लेकर आए हैं व्हाट्सऐप बिजनेस सॉल्यूशंस जो यह हर तरह के छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए अपने ग्राहकों के साथ कम्युनिकेशन को ऑटोमेट (स्वचालित) करने, उसे पर्सनलाइज (व्यक्तिगत) बनाने और बड़े पैमाने पर बढ़ाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि यह सब उसी चैनल के ज़रिए आसानी से हो जाता है जिसे उनके ग्राहक पहले से ही खूब पसंद कर रहे हैं। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर, एम. पी. सुनील कुमार ने कहा, वी बिजनेस में हम सुनिश्चित करते हैं कि व्यवसाय केवल व्हाट्सऐप पर मौजूदगी से आगे बढ़कर ग्राहकों को बड़े पैमाने पर इंटेलिजेंट, पर्सनलाइज्ड और कनेक्टेड अनुभव प्रदान करें। हमारे व्हाट्सऐप बिजनेस सॉल्यूशंस में एआई-आधारित ऑटोमेशन, ओमनीचैनल क्षमताएं, मेटा का बेहतरीन सपोर्ट और सहज CPaaS/CCaaS इंटीग्रेशन शामिल हैं। इससे एमएसएमई 15 मिनट से भी कम समय में शुरुआत ऑनबोर्ड हो सकते हैं, साथ ही बड़े उद्यमों को भी ग्राहकों के साथ जुड़ने में मदद मिलती है।