
लेखक : लोकपाल सेठी
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक
www.daylifenews.in
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हाल ही में हुई दो दिवसीय भारत समिट, जो जिस उद्देश्य के लिये आयोजित की गई थी, उसकी ओर तो अधिकतर लोगों ध्यान कम ही गया। लेकिन इसके आयोजन को लेकर जो विवाद हुआ उसकी जानकारी के बारे में इस प्रदेश के साथ साथ अन्य प्रदेशों के जागरूक लोग जानते है। इसका कारण यह था कि कुछ विवादों को लेकर यह समिट अखबारों की सुर्खियां बनी रही।
राज्य में हुई इस अन्तराष्ट्रीय समिट का यह दूसरा संस्करण था। इसका पहला आयोजन पिछले साल हुआ था तथा इसे सफल बताया गया था। इसका आयोजन राज्य सरकार ने समृद्ध भारत फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया था। इसका उद्देश्य वैश्विक संवाद को बढ़ावा देना, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करना तथा, सामाजिक न्याय और विकास से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श करना था। राज्य सरकार इनको अपने अजेंडे में शामिल करने की दिशा में कम करेंगी इसमें भाग लेने के लिए लगभग एक हज़ार लोगों को आमंत्रित किया गया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने इसे अंतिम दिन संबोधित किया था और मोदी सरकार की खिउलकर आलोचना की थे . इसमें लगभग 350 विदेशी भी आमंत्रित किया गए थे . इस समिट में जो वक्ता थे वे अधिकतर बुद्धिजीवी या अपने विषयों के विशेषज्ञ माने जाते थे . कुछ विदेशी पत्रकारों को इसमें आमंत्रित किया गया .इसमें नार्वे की स्वेनदन भी शामिल थी। नार्वे की यह महिला पत्रकार कुछ समय पहले अखबारों की सुर्ख़ियों में आई थी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के दौरे पर गए थे। इस महिला पत्रकार ने उनसे पूछा कि वे पत्रकारों के सवालों का उत्तर क्यों नहीं देते. इसको लेकर कई बड़े अखबारों ने इस पर टिप्पणी की थी जिसमें मोदी व्यवहार की आलोचना की गई। इनमें से कुछ अखबारों की राय थी कि नरेन्द्र मोदी को पत्रकारों से दूरी नहीं बनानी चाहिए। वे उनके सवालों को सुने और उनका उत्तर दें।
हालाँकि प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके बारे कुछ नहीं कहा गया लेकिन पत्रकारों के एक वर्ग का कहना था कि यह प्रधानमंत्री की ईच्छा पर है कि वे पत्रकारों से मिलें या नहीं। जबकि एक अन्य वर्ग का कहना है कि पत्रकारों को प्रधानमंत्री से उत्तर मांगने का अधिकार है। यह कहना गलत होगा कि यह उनकी मर्ज़ी पर है कि वे उत्तर दे या नहीं दें।
समिट शुरू से होने से एक दिन पहले ओस्लो स्थित भारतीय दूतावास द्वारा इस महिला पत्रकार को सूचित किया गया कि उनका भारत जाने का वीसा रद्द कर दिया गया तथा इसका कोई कारण नहीं बताया गया था . . अगले दिन लोकसभा में कांग्रेस के सांसद तथा अन्तराष्ट्रीय विषयों के जानकार शशि थरूर ने बताया कि केवल इस महिला पत्रकार का वीसा ही रद्द नहीं किया गया बल्कि कुल मिलाकर 135 विदेशीं आमंत्रितों का वीसा भी बिना कोई कारण बताये रद्द किया गया है . जानकारों के अनुसार इन सब का वीसा केंद्रीय गृह मंत्रालय के निदेश पर रद्द किया गया था।
ऐसा समझा जाता है कि सरकार को यह जानकारी मिली थी कि विदेशों से आने वाले आमंत्रितों में लगभग एक तिहाई ऐसे लोग हैं जो अपने भारत विरोधी विचारों के लिए जाने जाते है। ऐसे लोगों को सोच समझ कर बुलाया गया था ताकि देश में बीजेपी नीत एन .डी.ए. सरकार की छवि ख़राब करने का एक बड़ा मंच मिल सके। यह बात काफी हद तक सही निकली। इटली से एक नेता जियाकोमो फिलिबेक, जो वहां की समाजवादी पार्टी के महासचिव है, ने अपने भाषण के अंत में नारा लगाया “वोट चोर , गद्दी छोड़”. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे पर उनकी सरकार राहुल गाँधी के साथ है। उसके इस नारे पर एक वर्ग द्वारा आपत्ति जताई गई तथा कहा गया कि कोई विदेशी यहाँ आ कर यहाँ के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिक भी दायर की गई है।
इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है तथा रेवेंत रेड्डी यहाँ के मुख्यमंत्री है, उनका कहना है केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं चाहती थी कि कोई भी उनकी आलोचना करे। उन्होंने कहा कि इस तरह इतनी बड़ी संख्या में विदेश अथितियों के अचानक वीसे रद्द करने का प्रभाव अगले महीने यहाँ होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट पर पड़ेगा तथा राज्य में बहार से आने वाले निवेश में बाधा आयेगी। बीजेपी नहीं चाहती कि राज्य की कांग्रेस सरकार को प्रदेश में अच्छे विकास का श्रेय नहीं मिल सके।
हालाँकि राज्य सरकार ने इस समिट का आयोजना समृद्ध भारत फाउंडेशन से मिल कर किया था लेकिन इसका लगभग सारा खर्च राज्य सरकार ने उठाया था। फाउंडेशन के पीछे भी कांग्रेस नेता है, जगदीप सिंह सप्पल इसके कार्यकारी निदेशक है। वे कांग्रेस कार्यकारणी के सदस्य है तथा पार्टी अध्यक्ष मल्लिक्रजुन के बहुत करीबी है। कभी पेशे से पत्रकार रहे सप्पल उनके बड़े सलाहकार माने जाते है। वे कभी राज्य सभा टी वी चेन्नल के मुखिया थे तथा तब से ही वे कांग्रेस के नेताओं के बहुत निकट हो गए। (लेखक के अपने विचार हैं।)