जिला परिषदों के चुनाव जीतने पर डोटासरा ने प्रदेशवासियों का जताया आभार

भाजपा के कुएं में पानी खत्म हो गया है
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जिला प्रमुखों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारी बहुमत से जिला परिषदें के चुनाव जीतने पर सभी प्रदेशवासियों का आभार जताया और नव-निर्वाचित सभी जिला प्रमुखों को शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि जिला परिषदें के चुनाव परिणामों में अभी घोषित 37 जिलों के परिणामों में कांग्रेस पार्टी को 43.40 प्रतिशत मत मिले, भारतीय जनता पार्टी को 37.79 प्रतिशत ही मत मिले है। कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में भाजपा के मुकाबले 14 लाख से अधिक वोटों से आगे है और मत प्रतिशत 5.60 प्रतिशत आगे है, 2.5 प्रतिशत वोटों से कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों में भाजपा से पीछे थी, जिला परिषद् के 1275 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी ने 62.43 प्रतिशत वार्ड जीते, भाजपा केवल 28.15 प्रतिशत वार्डों में ही जीत सकी। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के मुकाबले 35 प्रतिशत वार्ड अधिक जीते है। वर्ष 2015 में जब भाजपा की सरकार थी उनका वोट प्रतिशत 48.22 था जो अब गिरकर 37.79 रह गया है, जो कि 11 प्रतिशत नीचे है। लोकसभा चुनावों से भाजपा का मत प्रतिशत 21 प्रतिशत नीचे चला गया है। भाजपा के कुएं में पानी खत्म हो गया है अब केवल कीचड़ बची है, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी नाम मात्र की बची है जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। नगर निकाय के चुनावों में बेईमानीपूर्वक परिसीमन करने के बावजूद भी भाजपा कांग्रेस का वोट प्रतिशत बराबर होने पर प्रशासन का दुरूपयोग कर बोर्ड बना लिए और प्रधानमंत्री ने प्रचण्ड बहुमत जीत का ट्वीट किया, क्या आज प्रधानमंत्री मोदी जी प्रचण्ड हार का ट्वीट कर पराजय स्वीकार करेंगे। चुनावों में भाजपा की ओर से चेहरा मुख्यमंत्री का नहीं था बल्कि प्रधानमंत्र मोदी का था और प्रदेश की ग्रामीण जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरी तरह से नकार कर धूल चटाने का काम किया है। देश में महँगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है, प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है, सरकार गुड गर्वनेंस में जीरो है। मुख्यमंत्री महोदय ने भरतपुर में हार के डर से तीन साल तक जिला प्रमुख का उपचुनाव नहीं करवाया। नगर निकाय चुनाव में बेईमानी पूर्वक धमका कर जीतने वाले व्यक्ति का नामांकन उठवा लिया, उस वक्त प्रचण्ड जीत के सोशल मीडिया पर मैसेज चलवाये उस वक्त भी कांग्रेस ने कहा था कि मुख्यमंत्री महोदय भरतपुर में पंचायत राज के चुनाव में श्री राहुल गाँधी जी व कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडग़े जी के बब्बर शेर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा को धूल चटाएंगे, भले ही तीन वोट किसी प्रकार ले गए, लोग कह रहे है कि भ्रष्टाचार से कमाएं पैसे में से लाखों रूपये इस हेतु भाजपा ने खर्च किए किन्तु भरतपुर में जिला परिषद् में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे। डीग में झूठे मुकदमें दर्ज करवाने की धमकी देकर कांग्रेस के लोग तोड़े गए, कांग्रेस के भरतपुर जिला परिषद् के 18 कांग्रेस सदस्यों ने कांग्रेस का जिला प्रमुख जीताकर भाजपा को धूल चटा दी। भरतपुर के जीते हुए जनप्रतिनिधियों ने अपनी कट्टर ईमानदारी का परिचय दिया और भाजपा की बेईमानी नहीं चली। चूरू में कुछ लोगों ने कांग्रेस के साथ गद्दारी की है, ब्यावर में अन्र्तात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस का जिताया, डीडवाना-कुचामन में बराबर रहे जहाँ पर्ची निकाल कर फैसला हुआ और कांग्रेस पार्टी ने 24 जगहों पर जिला परिषद् में विजय प्राप्त की है।
श्री डोटासरा ने कहा कि 10 साल से 13 जिलों में भाजपा जीत रही थी इनमें से अब 10 जिलों में कांग्रेस पार्टी जीती है जिसमें भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, चूरू, जयपुर, जालोर, राजसमंद, सीकर, सिरोही व टोंक है। 15 साल से भारतीय जनता पार्टी चित्तौडग़ढ़ में जीत रही थी वहाँ अब कांग्रेस जिला परिषद् चुनाव में जीती है, 8 नए गठित जिलों में से 4 में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है। ब्यावर में भाजपा के बहुमत के बावजूद अन्र्तात्मा की आवाज पर वोट देकर कांग्रेस का जिला प्रमुख बना है। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता इस जीत से घमण्ड में नहीं आएंगे बल्कि इस जीत को जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी मानकर और अधिक प्रदेश के नागरिकों के बीच जाकर प्रदेश में चल रहे कुशासन के खिलाफ गाँव, गली, मौहल्ला, वार्ड में जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे। इन चुनावों के बाद भाजपा रसातल में चली गई है, अभी तो कुछ ही मंत्रियों ने सरकार के कामकाज को लेकर बयानबाजी की है और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी स्वीकार कर लिया है कि उन पर कार्यवाही हो सकती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी ले ली लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अब तक कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली जबकि पूरा मंत्रिमण्डल के सदस्य चुनावों में अपने परिजनों को चुनाव लड़वा रहे थे, सोच रहे थे कि जीत जाएंगे लेकिन जनता ने उन्हें बता दिया कि सरकार में बैठे मंत्री केवल ट्रस्टी है मालिक नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेकों सभा कर राजस्थान की जनता को विधानसभा चुनावों में भ्रमित करने का काम किया था लेकिन सत्ता को प्रदेश भाजपा संभाल नहीं सकी, प्रदेश में सभी आयोग खाली पड़े है, आरपीएससी की कार्यप्रणाली पर भाजपा के नेता खूब बयानबाजी करते थे लेकिन आरपीएससी के खिलाफ भाजपा सरकार कुछ नहीं कर सकी जिस आरपीएससी के सदस्य के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने कार्यवाही की थी उसके अतिरिक्त भाजपा की यह सरकार अर्नगल आरोप लगाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं कर सकी। राजस्थान में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भ्रष्टाचार से विला खरीद रहे है। मुख्यमंत्री इस पर कुछ नहीं बोल रहे है इसलिए जनता ने नकार दिया है, दूसरों पर आरोप लगाया बहुत आसान है लेकिन खुद की जिम्मेदारी आने पर निभाना बहुत मुश्किल है। भाजपा को अवसर मिला किंतु प्रदेश में केवल कुशासन दिया, अपराध बढ़ रहे है, गैंगस्टर हत्याएं कर रहे है लूट रहे है, जयपुर से अगवा करने की घटनाएं हो गई, डकैती हो रही है, जेलों से धमकी दी जा रही है, राजस्थान की जनता ने जो मौका दिया था सेवा का उसकी बजाए भ्रष्टाचार और लूट में सभी लोग संलिप्त हो गए। पंचायत समितियों में 300 से अधिक में कांग्रेस का बहुमत है भाजपा का मात्र 60 में बहुमत है, कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ी है, कांग्रेस नेता अब चुप नहीं बैठेंगे। जनता ने कांग्रेस पार्टी को स्वीकार कर यह जनमत दिया है कि भाजपा तो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है, प्रदेश में कुशासन चल रहा है और पीड़ा में कांग्रेस के लोग साथ खड़े रहे यह उम्मीद जनता कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष के नाते इस जिम्मेदारी को बोध करते हुए कहता हूँ कि कांग्रेस आमजनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी मिलेगी और जो लड़ाई कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी व श्री मल्लिकार्जुन खडग़े जी देश में वोट चोरी, मनरेगा बंद करने के खिलाफ संविधान पर जो प्रहार हो रहा है उसके खिलाफ जो लड़ाई लड़ रही है, दलितों व पिछड़ों को मदद नहीं मिल रही है उसकी लड़ाई लड़ रहे है उसमें कांग्रेस के सभी नेता मजबूती के साथ उनका साथ देकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे और जनता के दु:ख, तकलीफों में उनके साथ खड़े होकर न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *