बाल रामलीला मंडल कलाकारों व योगदान करने वालों का सम्मान

शैलेश माथुर की रिपोर्ट
www.daylife.page
सांभरझील। श्री बाल रामलीला मंडल द्वारा सोमवार रात्रि राज्याभिषेक की लीला के साथ 42 वें वर्ष की रामलीला का समापन किया गया! जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही सुंदर सजावट व रोशनी की गई! गुरु वशिष्ठ द्वारा सर्वप्रथम भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया! मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मकरध्वज व्यास के पुत्र हिमांशु व्यास, अरुण व्यास व तनुज व्यास ने समारोह की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथियों द्वारा भी भगवान राम का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया! राज्याभिषेक की झांकी के दर्शनों के लिए जनता का हुजूम देर रात तक डटा रहा वहीं मंडल द्वारा भी जनता के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई! बालकिशन जांगिड़, चेयरमैन नगरपालिका द्वारा सभी कलाकारों व कार्यकर्ताओं के लिए पारितोषिक की व्यवस्था की गई! इस मौके पर मनीष सूंठवाल, गौतम सिंघानिया, पंकज सिंघानिया, उमाशंकर व्यास सहित अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। अंत में इस वर्ष का लेखा जोखा बतलाकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया! महाआरती के बाद इस वर्ष की लीला का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *