खोरालाडखानी में 4 सितम्बर को होगा भव्य सत्संग व विशाल मेला

गौ माता के नाम समर्पित होगा धार्मिक आयोजन, हजारों भक्तजन जुटेंगे
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (शाहपुरा)। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगा खोरालाडखानी का कदम डूंगरी स्थित लावाराम महाराज धाम इस बार एक भव्य आयोजन का साक्षी बनेगा। गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 को यहां भव्य सत्संग, विशाल मेला और महाप्रसादी भण्डारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा।
इस वर्ष का यह आयोजन विशेष रूप से गौ माता को समर्पित होगा। आयोजक समिति के अनुसार, कार्यक्रम में दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे और आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति रस का आनंद उठाएंगे।
प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश दास महाराज की भव्य भजन संध्या रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस भजन कार्यक्रम में भक्ति के रंग में डूबे भक्तजन झूम उठेंगे।
सजेगा मेला, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। मेले में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की धूम रहेगी, वहीं महाप्रसादी में भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ उठाएंगे।
ग्रामवासियों ने किया आह्वान
ग्रामवासियों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने और धार्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
इस दौरान समस्त ग्रामजनता, खोरालाडखानी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे का निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *