मनोहरपुर में गांधी चबूतरे को तोड़ने पर हंगामा, नहीं तोड़ने दिया चबूतरा

नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शहर के गांधी चौक में चल रहे सौंदर्यकरण कार्य को लेकर गुरुवार को माहौल गर्मा गया।
पालिका द्वारा महात्मा गांधी के पदचिह्न (चबूतरे) को तोड़े जाने की आशंका पर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में रमेश हलकारा महावीर सैनी,इकबाल खान, पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया, कैलाश गुर्जर पंकज खेमचंद असवाल रामस्वरूप शशिकांत बेनीवाल रवि मीणा मंगल सैनी इमरान आजाद धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन खान ने कहा कि गांधी जी का यह चबूतरा न्याय और गांधीवादी सिद्धांतों का प्रतीक है, जिसे किसी भी हालत में नहीं तोड़ा जाना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि पालिका पहले नया चबूतरा बनवाकर गांधी जी के पदचिन्ह उस पर स्थापित करे, उसके बाद ही पुराने चबूतरे को हटाने पर विचार किया जाए।
सूत्रों के अनुसार, पालिका ने एक दिन पूर्व ही सौंदर्यकरण कार्य शुरू किया था, जिसमें गांधी चबूतरे के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए।
स्थिति को देखते हुए। इस दौरान पालिका अधिशाषी अधिकारी हरिनारायण यादव और कनिष्ठ अभियंता वीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और धरनार्थियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
भाजपा कार्यकर्ता इकराम खान, संदेश चौधरी और किशन जिंदल संदेश चौधरी ने कहा कि पूर्व में ही गांधी चबूतरे को लेकर सहमति बन चुकी थी।
उन्होंने बताया कि गांधी जी के पदचिन्हों को पीपल के पेड़ वाले गट्टे (चबूतरे) पर स्थापित कर वहां का सौंदर्य बढ़ाया जाएगा।
वहीं, पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया ने पालिका पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी चौक बाजार की मजबूत सड़क को तोड़कर अब लीपापोती कर कमजोर बनाया जाएगा, जो टिकाऊ नहीं रहेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही या घटिया सामग्री पाई गई, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
इधर, व्यापार मंडल की भाजपा नेता उपेन यादव की अध्यक्षता में पूर्व में हुई बैठक में व्यापारियों ने भी सौंदर्यकरण कार्य का समर्थन तो किया था, लेकिन यह भी कहा था कि काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो विरोध किया जाएगा। राकेश हलकारा ने कहा कि गांधी चौक स्थित यह चबूतरा वर्षों से “न्याय का प्रतीक” रहा है।
कई बार नागरिकों और कर्मचारियों ने यहीं बैठकर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है।
उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी सफाई कर्मचारियों ने भुगतान रोके जाने के विरोध में इसी गांधी चबूतरे पर अनशन कर न्याय पाया था। इस चबूतरे पर रामलीला प्रोग्राम, ताजिया आदि कार्यक्रम होते हैं।
इसलिए यह स्थान मनोहरपुर में जन-आस्था और संघर्ष का प्रतीक स्थल बन चुका है, जिसे तोड़ना भावनाओं से खिलवाड़ होगा। वहीं, पूर्व पार्षद किशन जिंदल, सलीम खान, पार्षद प्रतिनिधि मनोज प्रजापत, इकराम खान और व्यापारी कमलेश गर्ग ने कहा कि गांधी चौक बाजार का सौंदर्यकरण कार्य लंबे समय से लंबित था, जो अब भाजपा नेता उपेन यादव के अथक प्रयासों से संभव हुआ है।
उन्होंने इसके लिए उनका आभार जताया।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ता कैलाश गुर्जर, पंकज, खेमचंद असवाल, रामस्वरूप, शशिकांत बेनीवाल, रवि मीणा, मंगल सैनी और इमरान आज़ाद ने कहा कि गांधी चबूतरे को हटाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जब तक नगर पालिका गांधी जी के पदचिन्हों को नए चबूतरे पर स्थापित नहीं करती, तब तक हम इस चबूतरे को नहीं तोड़ने देंगे।
मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *