6 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पुलिस ने रविवार को जाला इंजीनियरिंग वर्क्स शॉप में हुई चोरी का सिर्फ 6 घंटे में खुलासा कर शातिर नकबजन कालूराम को गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपी के पास से चोरी किया गया लोहे का स्क्रेप व टुकड़े बरामद किए गए हैं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को शॉप मालिक भारत जाला ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार 11-12 दिसंबर की रात कारखाने से करीब 4 क्विंटल लोहे के टुकड़े चोरी हो गए थे। इस पर मामला 291/25 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के निर्देशन में, थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना व तकनीकी मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रात में बंद वर्कशॉप की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसता और स्क्रेप के ढेर से लोहे के टुकड़े चुराकर बाहर छिपा देता था।
गिरफ्तार आरोपी:
कालूराम पुत्र स्व. प्रकाशचंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, मनोहरपुर।
पुलिस टीम में सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संदीप और आशीष शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *