
साहित्यकार,सामाजिक डिग्निटी अवार्ड
ग्वालियर। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था एवं साउथ एशिया इनिशिएटिव डेवलपमेंट,संयुक्त तत्वाधान में ग्वालियर (मध्य प्रदेश में) में ग्लोबल सेमिनार एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाना निश्चित हुआ है।
इस कार्यकम में प्राध्यापक, असिस्टेंट प्राध्यापक,एसोसिएट प्रोफेसर,शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षण सरोकारो से जुड़े उपलब्धिवान प्रतिभाओं के लिए ग्लोबल एज्युकेशन, शिक्षक ICON स्टार अवार्ड-2026 ,एवं साहित्यकारों , सामाजिक चिंतकों हेतु रखा है। यह कार्यकम 3 जनवरी 2026 को ग्वालियर (मध्यप्रदेश ) में रखा है। इस समारोह में देश के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षाविद,सरकारी नवाचारी शिक्षकगण सम्मिलित, साहित्यकार, कलाकार सामाजिक चिंतक, बिजनेसमेन आदि होंगे। जहां एक ही मंच पर एकत्रित होकर अपने अनुभवों को शेयर करेंगे यदि आप में से किसी भी महानुभाव की दृष्टि में उक्त सम्मान के लिए विभिन्न श्रेणी में योग्यप्राध्यापक ,शिक्षक,प्रधानाचार्य और सरकारी शिक्षक, साहित्यकार , सामाजिक चिंतक, बिजनेसमेन आदि हैं तो कृपया निम्न सूचना जरूर पहुंचाऐं।नियम व शर्तो की जानकारी के लिए दिये गये फोन नंबरो पर कॉल करके ली जा सकती हैं। चयन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी, चयन समिति द्वारा किया जाएगी।अपना पूर्ण विस्तृत विवरण और विषय क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों को उपलब्ध कराना होगा। सम्मान हेतु चयनित अभ्यर्थियों के चयन के विवरण को ग्लोबल स्तर पर ICON अवार्ड: से सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान आयोजित सेमिनार का
मुख्य उद्देश्य
भारतीय इतिहास की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले का समाज सुधारक एवं स्त्री विमर्श की अग्रदूत के बहुआयामी योगदान पर चिंतन मनन करना तथा वर्तमान संदर्भ में उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित करना।
मुख्य विषय
*सावित्रीबाई फुले का स्त्री शिक्षा क्रांति में योगदान
*दलित बहुजन एवं स्त्री मुक्ति आंदोलन में फुले दंपति की भूमिका
*सावित्रीबाई का काव्य पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्य
*जाति लिंग अंतर संबंध एवं फूले विचारधारा
*समकालीन भारत में सावित्रीबाई के विचारों की प्रासंगिकता
*सावित्रीबाई फुले और आधुनिक नारीवादी विमर्श
विषय पर ही प्रथम एवं द्वितीय सत्र में वार्ता एवं शोध पत्र प्रस्तुत होंगे। बेहतर शोध पत्र होने पर बेस्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया जायेगा । इस कार्यकम में देश के चर्चित रंगकर्मी एवं साहित्यकार डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा “सत्ता” नाटक का एकल अभिनय के रूप में मंचन , तृतीय सत्र में चयनित शिक्षकों/ प्रधानाचार्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। चयन हेतु आप सभी अपनी प्रविष्टियाँ निर्धारित आवेदन के साथ ई_ मेल, वाट्सअप पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक प्रेषित कर सकते हैं। कार्यकम Pay Back to Society कॉन्सेप्ट को बढ़ावा देने हेतु कार्यकम व्यवस्था हेतु सहयोग निश्चित किया गया है।
श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने पत्रकारों से जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने इस आयोजन से पूर्व कश्मीर से कन्याकुमारी और नेपाल में इस तरह के आयोजन कर चुकी है । संस्थान सम्मानित करता हैशिक्षा/शिक्षण साहित्य को समर्पित हर उस नवाचारी शिक्षक, साहित्यकार की प्रतिभा को जिन्होंने अपने सीखने – सिखाने के
नवीन नवाचारी क्रियाकलापों से भावी पीढी, समाज व देश के विकास तथा प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान देकर न केवल अपने समाज में शिक्षा की एक उम्मीद कायम की है बल्कि भविष्य में अधिक संभावनाओं हेतु समाज में एक अलग राह का निर्माण भी किया है हम सम्मान करते है, हर उस शैक्षिक जज्बे़ का जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना कर सरकारी शिक्षा की बेहतरी को एक अलग मुकाम हासिल किया है, जिससे आने वाले समय में और अधिक लोग लाभांवित हो व शिक्षा के उत्थान में सदैव अपना योगदान देते रहें। (प्रेस नोट)