
शिविर में सरकारी स्कूल, मन्दिर, कब्रस्तान के आम रास्ते का अतिक्रमण हटाने का मामला फिर उठा
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन को एक ही छत के नीचे 16 विभागों की सेवाएं देने के लिए फोलो अप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को जमवारामगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत ताला में गिरदावर सर्किल स्तरीय फोलोअप शिविर का आयोजन किया गया।
कैंप प्रभारी एवं एसडीएम ललीत मीणा, तहसीलदार रामधन बिश्नोई बीडिओ रमेश चन्द मीणा, ने बताया की शिविर में राजस्व, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, कृषि, पंचायतीराज, वन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग सहित 16 विभागों द्वारा शिविर में उपस्थित आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
रमेश मीणा ने बताया की ग्रामीण सेवा शिविरों में योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठा रहे हैं। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा लंबित पट्टों का वितरण किया गया।
एसडीएम ललीत मीणा को सरकारी स्कूल का आम रास्ता, खसरा संख्या 117 में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए ज्ञापन दिया एवं नायब तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए बोला गया। नायब तहसीलदार ने कहा अटल पथ सड़क निर्माण कार्य में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों को नोटिस जारी कर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं 9 मीटर में आने वाले सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस दौरान कैंप प्रभारी एवं धौला नायब तहसीलदार अमित कुमार, ताला सरपंच अमीर खां शेख़, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा,उप सरपंच मुकेश सैनी,भाजपा उपाध्यक्ष प्रभु दयाल गुर्जर, प्रवर्तन अधिकारी गोरा मीणा, गिरदावर रामजीलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार मीणा, पिएचडी कनिष्ठ अभियंता कालुराम मीणा,सीएचसी प्रभारी विजय कुमार,पशु चिकित्सा प्रभारी विष्णु पाराशर, पंचायत सहायक हेमचन्द मीणा, ताला पटवारी चन्द्रप्रकाश मीणा,बिलोद पटवारी मुकेश यादव, कृषि अधिकारी कालूराम,सुमन जाट,लोकेश मीणा, बिजली विभाग से ताला लाइन मैन रामजीलाल मीणा,आलम खान, कमलेश सैनी, सीताराम मीणा,भैरूराम, राशन डीलर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य विभाग मौजूद रहे।