ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

श्री रावत को सम्मानित करते आचार्य चक्रपाणि जी महाराज व श्रीमती रश्मि वर्मा, साथ में संत संजय दास जी महाराज

श्री रावत को दिया जाने वाला स्मृति चिन्ह देखते आचार्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, साथ में संत श्री संजय दास जी महाराज, केन्द्र के महासचिव श्री अभय सिन्हा एवं अन्य।

समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल एवं श्री ज्ञानेन्द्र रावत

श्री रावत को समारोह के प्रारंभ में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते श्री अभय सिन्हा

श्री रावत को शाल पहनाते हुए श्री अभय सिन्हा, पीछे बैठे हुए हैं दूरदर्शन के पूर्व एडीजी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुधांशु रंजन

श्री रावत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते केन्द्र के सचिव श्री विनय खरे

आचार्य स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज व संत श्री संजय दास जी महाराज से चर्चा करते श्री रावत

www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। गत दिवस वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत राजघाट,नयी दिल्ली स्थित गांधी दर्शन एवं स्मृति समिति के सत्याग्रह मंडप में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा जे पी मैमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गये। श्री रावत को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनजागरण हेतु बीते तीन दशकों में किए गये अभूतपूर्व एवं अकथनीय योगदान हेतु दिया गया है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड श्री रावत को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडीटर राणा यशवंत, पूर्व विधायक बिहार विधान सभा श्रीमती रश्मि वर्मा, दूरदर्शन के पूर्व एडीजी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु रंजन, पूर्व डी जी दूरदर्शन रफीक मसूदी, प्रख्यात जेपी सेनानी एवं आंदोलनकारी डा. राकेश रफीक, पर्यावरणविद व जाने-माने पर्यावरण वेत्ता एवं जल संचय की पारंपरिक विधाओं के ज्ञाता भाई अनुपम मिश्र के सहयोगी केसर सिंह व अल कलाम ऐजूकेशनल ट्स्ट के वाइस प्रेसीडेंट, संस्थापक अध्यक्ष रहनुमा फाउंडेशन व निदेशक सहयोग जनाब तहसीन अहमद, प्रिंसीपल कमिश्नर जी एस टी व कस्टम डा. अनूप श्रीवास्तव, पद्मश्री कत्थक नृत्यांगना सुश्री कमलिनी जी व केन्द्र के संस्थापक महासचिव अभय सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय संत महासभा के अध्यक्ष आचार्य चक्रपाणि जी महाराज व आध्यात्मिक गुरु संत संजय दास जी ने शाल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश के अनुयायियों, प्रशंसकों के अलावा अनेकों सांसद, विधायक, आईएएस, आईपीएस, समाजविज्ञानी, समाजसेवी, समाजकर्मी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, संस्कृति प्रेमी, कलाकार और विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *