एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सक मंच BECM ने डाँ काउन्ट सीजर मैटी का 217 वाँ जन्मदिन मनाया l इलेक्ट्रोहोम्योपैथी निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सत्कार शॉपिंग सेंटर, दुकान नम्वर 6, मालवीय नगर जयपुर में किया गया l
इस कार्यक्रम मे 50 रोगीयो ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया तथा सभी को निःशुल्क दवा दी गई, इस शिविर में डाँ पी़ंःएन व्यास, डाँ शब्बीर खान, वैद्य हितेष दीक्षित, डाँ विजेन्दर तथा डाँ वैभव श्रीवास्तव आदि ने सेवायें दी l डाँ शब्बीर खान प्रदेश अध्यक्ष भारतीय इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सक मंच BECM ने बताया की BECM ने पूरे राजस्थान में नि:शुल्क 217 केम्प के आयोजन का लक्ष्य रखा है अत: हम उसे पूर्ण करने का प्रयास करेगे तथा जो ज्यादा से ज्यादा केम्प का आयोजन करेगा उसको सम्मानित करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *