
सांसद राव राजेंद्र सिंह का जताया आभार
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर से दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 के 4 लाइन निर्माण के लिए सांसद राव राज सिंह द्वारा केंद्र सरकार से 818 करोड रुपए पास करने पर कार्यकर्ताओं ने मनोहरपुर मंडल के सहसंयोजक जमील खान चौहान के नेतृत्व में मिठाईया बांटकर खुशियां मनाएं।
इस अवसर पर मनोहरपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश नाई ने कहा की सांसद राव राजेंद्र सिंह ने मनोहरपुर से दौसा हाईवे हाईवे के फोर लाइन निर्माण के लिए 818 करोड रुपए पास कराए है। जिससे निर्माण के बाद आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। आने-जाने में समय भी बचेगा।
बीजेपी एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए यह सबसे बड़ी सौगात है। इस मौके पर शंकर लाल प्रजापत, शिवराम गुर्जर, सिद्धार्थ गुर्जर, हरि नारायण धोबी सहित कई लोग मौजूद थे।