प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

www.daylifenews.in
जयपुर। प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत के द्वारा भरतपुर संभाग के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चयन अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको एवं संरक्षक अशरफ अली खिलजी की निर्देशानुसार रमजान जी एवं अकबर अली की मौजूदगी में किया गया।
प्रदेश के कई जिलों से पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण जयपुर पहुंचे और महापंचायत अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको का माला, साफा पहनकर स्वागत किया गया साथ ही अब्दुल लतीफ आरको द्वारा महापंचायत की नियुक्तियां प्रदान करते हुए मोहम्मद अली हाजी रिटायर्ड पीटीआई को भरतपुर संभाग के अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा गया तथा हिंडौन सिटी से निजामुद्दीन को प्रदेश कमेटी में मुख्य जिम्मेदारी दी गई।
रमजान एवं अकबर अली के सानिध्य में रमजान पूर्व सरपंच अटारी वाले, कलवा बरसूं, कलवा मास्टर मेहरावर,सुनहरी सरसा, निजामुद्दीन हिंडौनसिटी, शरीफ उर्फ घौंसी अड़तिया भरतपुर, मुहम्मद अली रिटायर्ड शारीरिक अध्यापक भरतपुर, जाकिर हुसैन अगवाली, बशीर व्याख्यता हेलक वाले आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *