जस्टिस विद इन इयर

लता अग्रवाल
www.daylifenews.in
चित्तौड़गढ़। जन चेतना मंच द्वारा सुरक्षित भारत विषय पर जन चेतना मंच के संरक्षक व संस्थापक डॉ आई एम सेठिया ने कार्यक्रम की प्रस्तावना व मेरी आवाज मेरा समाधान विषय पर व्याख्यान की भूमिका रखी।
मुख्य वक्ता पीएलआई मैन ऑफ़ इंडिया सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी जी उपाध्याय ने लगभग डेढ़ घंटे तक धारा प्रवाह भाषण में देश की विभिन्न समस्याओं पर विषय दर विषय अपने विचार प्रस्तुत किये और अपने मन की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि देश की न्याय व्यवस्था सड़ी गली है। जस्टिस विद इन ईयर कानून व्यवस्था होनी चाहिए। इंडियन पेनल कोड बनाने की मांग की और कहा कि त्वरित कार्रवाई और न्याय व्यवस्था से देश की आधी समस्या वैसे ही समाप्त हो जायेगी। मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले को जमानत मिल जाती हैं। जबकि देश भर में होने वाले सड़क हादसे और दुष्कर्म की घटनाएं नशीले पदार्थों का सेवन के कारण ही होती है। ऐसे अपराधियों को भी जमानत मिल जाती है। शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा जो 12 वी कक्षा तक पढ़ाया जाता है वो प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं पूछा जाता है। इसलिए कोचिंग संस्थान का कारोबार चल रहा है। वन नेशन वन एजुकेशन व्यवस्था लागू हो। 12 वी कक्षा का पाठ्यक्रम वही होना चाहिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। काला धन पर बोलते हुए कहा कि भारत का एक आम आदमी दिन भर में 100 रु से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता है तो बड़े नोटों की क्या जरूरत है इससे काला धन जमा होता है। 100 रु से ज्यादा खर्च करने वालो के लिए एटीएम, पेटीएम, यूपीआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आम आदमी को आवाज उठानी होगी। क्षेत्रीय सांसद व विधायक स्तर तक अपनी बात रखे और वे विधानसभा और संसद तक आपकी बात पहुंचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *