
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। सुप्रीम गैस एजेंसी मनोहरपूर के प्रोपराइटर इंद्र कुमार अग्रवाल जयपुर ग्रामीण एलपीजी फेडरेशन के सेक्रेटरी ने बताया कि अब सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया एजेन्सी स्टाफ द्वारा करवाई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी 28 फरवरी तक करवाना अनिवार्य है। इसके बाद ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले कनेक्शन ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
अग्रवाल ने कहा कि उज्ज्वला उपभोक्ता की मृत्यु होने की स्थिति में कनेक्शन परिवार के किसी सदस्य के नाम स्थानांतरित करवाया जा सकता है। वहीं, उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी एचपी पे ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समय पर ई-केवाईसी न करवाने पर कनेक्शन ब्लॉक होने के साथ उपभोक्ता को गैस सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं होगा। और ना ही उनकी सब्सिडी आएगी ई-केवाईसी का उद्देश्य उपभोक्ता की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।