‘टाटा एआईए हेल्थ बडी’ सर्वाइकल कैंसर रोकथाम को बनाता है आसान

www.daylifenews.in
मुंबई। सर्वाइकल कैंसर अक्सर चुपचाप होता है, इसका पता नहीं चल पाता और बेहद तकलीफदेह होता है। लेकिन इस कहानी में बदलाव लाया जा सकता है और इसकी रोकथाम अब लोगों पहुंच में है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। महिलाओं को होने वाले कैंसर में से यह 20% मामले के लिए ज़िम्मेदार है। अच्छी खबर यह है कि इनमें से 90% मामलों को समय पर टीकाकरण और शुरुआती जांच से रोका जा सकता है। टाटा एआईए हेल्थ बडी परिवारों को अपने स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बनाता है।
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के उत्पाद, विपणन, कॉर्पोरेट संचार और बिज़नेस मिड ऑफिस प्रमुख, सुजीत कोठारे ने कहा, “सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है, लेकिन इसकी रोकथाम हमारे नियंत्रण में है। एचपीवी टीकाकरण जैसे सक्रिय कदम उठाने से आने वाली पीढ़ियों की इससे रक्षा करने में मदद मिल सकती है। टाटा एआईए में, हम महिलाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए ज़रूरी ज़रिये प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे टाटा एआईए हेल्थ बडी के तहत प्रदान किये जाने वाले विभिन्न किस्म के लाभ के ज़रिये , हम एचपीवी टीकाकरण पर विशेष छूट प्रदान करते हैं, जिससे हम जिन समुदायों को सेवा प्रदान करते हैं, उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं। साथ मिलकर, हम सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *