
www.daylifenews.in
जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था के सदस्यों ने 17वीं एयू जयपुर मैराथन में पर्यावरण, स्वच्छता , रक्तदान, बालिका शिक्षा व सेवा से सम्बन्धित सामाजिक जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन किया। मैराथन में संस्था से जुड़े 102 सदस्यों नें पंजीकरण करवाकर टीम के साथ 6 किमी. ड्रीम रन में भाग लिया। जिसकी शुरुआत में सभी सदस्यों ने समर्पण प्रार्थना उच्चारित की जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
इस ड्रीम रन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के निर्देशन में माइक पर स्वच्छता व पर्यावरण के साथ अनेक सामाजिक जागरूकता के नारे लगाते हुए संस्था सदस्य आगे बढ़े। सदस्यों के हाथों में संस्था के बैनर के साथ कुल 19 सामाजिक जागरूकता संदेशों की तख्तियां थीं। इन तख्तियों पर ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “बेटी को मत समझो भार, जीवन का है ये आधार “, “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी ।यही है मेरी ड्रीम सिटी”, “रक्तदान महादान”, “Save environment save life”, “Be a part of the solutoin, not the polution”, “एक दो एक दो, पेड़ काटना छोड़ दो”, “Save a life give blood,” “Excuses never save life, blood donation does”, “पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान “, प्रकृति का न करे हरण, आओ बचाये पर्यावरण , अब हमने यह ठाना हैं, भारत स्वच्छ बनाना है , अगर स्वर्ग मे चाहिए स्थान, तो कीजिए अंगदान आदि स्लोगन फ्लेक्स पर लिखे हुए थे।
संस्था टीम में संस्था के सचिव कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल, आर्किटेक्ट राम प्रसाद लोदिया, एडवोकेट निर्मला सोनी, त्रिलोक माल्या, राकेश प्रजापत, संजीत कुशवाह, मोइन खान सहित सैकड़ों सदस्य शामिल रहे।