

केंद्रीय बजट प्रतिक्रिया 2026
www.daylifenews.in
जयपुर। केंद्रीय बजट 2026 में पर्यटन को रोज़गार सृजन, क्षेत्रीय विकास और विदेशी मुद्रा अर्जन का प्रमुख माध्यम मानते हुए एक स्पष्ट और सकारात्मक दिशा दी गई है। हेरिटेज पर्यटन, इको व एडवेंचर टूरिज़्म, थीमैटिक टूरिज़्म सर्किट, मेडिकल टूरिज़्म हब और बेहतर कनेक्टिविटी पर दिया गया ज़ोर स्वागत योग्य है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टूरिज़्म गाइड व प्रोफेशनल्स के लिए स्किल डेवलपमेंट, तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर TCS में सरलीकरण से यात्रा को सुगम बनाने और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर करने में मदद मिलेगी। यह बजट यह संकेत देता है कि पर्यटन अब केवल एक सहायक सेक्टर नहीं बल्कि रणनीतिक आर्थिक स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है।
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने बजट प्रतिक्रिया में कहा कि कुल मिलाकर, बजट 2026 पर्यटन के लिए दिशात्मक रूप से मजबूत है। यह राजस्थान सहित देश के उभरते पर्यटन क्षेत्रों के लिए अपार संभावनाएँ खोल सकता है।